UAE में समाज के लिए काम करने वालों को मिलेगा सम्मान, राष्ट्रपति ने शुरू किया ‘UAE Year Of Award’

World : UAE सरकार ने समाज में बड़ा बदलाव लाने वाले लोगों और संस्थाओं के लिए ‘UAE Year Of Award’ नाम की एक नई पहल शुरू की है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देश पर शुरू किए गए इस अवॉर्ड का मक

World : UAE सरकार ने समाज में बड़ा बदलाव लाने वाले लोगों और संस्थाओं के लिए ‘UAE Year Of Award’ नाम की एक नई पहल शुरू की है। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निर्देश पर शुरू किए गए इस अवॉर्ड का मकसद इनोवेशन, समाज सेवा और बेहतरीन नेतृत्व को बढ़ावा देना है।

यह अवॉर्ड एक नेशनल प्लेटफॉर्म की तरह काम करेगा ताकि हर साल तय किए गए विषयों पर किए गए कामों को पहचान मिल सके। साल 2026 के लिए ‘Year of Family’ थीम रखी गई है, इसलिए पहले एडिशन में मिनिस्ट्री ऑफ फैमिली भी साथ मिलकर काम कर रही है। इस अवॉर्ड का फैसला मुख्य रूप से तीन बातों पर होगा: प्रभाव (Impact), सस्टेनेबिलिटी और प्रेरणा।

इच्छुक लोग और संस्थाएं 10 सितंबर 2026 तक अपनी एप्लीकेशन दे सकते हैं। विजेताओं के नामों का ऐलान UAE गवर्नमेंट की सालाना मीटिंग्स के दौरान किया जाएगा। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.uaeyearof.ae बनाई गई है।

अवॉर्ड की मुख्य श्रेणियां इस प्रकार हैं:

  • मेन अवॉर्ड (Main Award)
  • कलेक्टिव कॉन्ट्रिब्यूशन (Collective Contribution)
  • गवर्नमेंट चैंपियन (Government Champion)
  • प्राइवेट सेक्टर चैंपियन (Private Sector Champion)
  • सिविल सेक्टर चैंपियन (Civil Sector Champion)

UAE में रहने वाले 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के व्यक्ति और परिवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं। अगर उम्र 18 से कम है, तो माता-पिता की सहमति जरूरी होगी। आवेदन में दी गई जानकारी पूरी तरह सही और ओरिजिनल होनी चाहिए।