UAE में बारिश और धूल भरी हवाओं का अलर्ट, NCM ने जारी की चेतावनी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। National Center of Meteorology (NCM) ने सोमवार और मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी इलाकों में बादल

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। National Center of Meteorology (NCM) ने सोमवार और मंगलवार को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर पूर्वी इलाकों में बादलों के बनने से बारिश हो सकती है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

NCM की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जुलाई को सोमवार दोपहर के समय पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है। रात होते-होते और मंगलवार सुबह तटीय इलाकों में उमस बढ़ेगी, जिससे धुंध या कोहरे की स्थिति बन सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिसकी वजह से खुले इलाकों में धूल उड़ सकती है और विजिबिलिटी कम हो सकती है।

मंगलवार 28 जुलाई को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। दोपहर के समय पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में बारिश के आसार हैं। रात और बुधवार सुबह तक तटीय क्षेत्रों में फिर से कोहरा छा सकता है। तापमान में मामूली गिरावट आने की उम्मीद है। समुद्र की स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि सोमवार को अरब की खाड़ी के पश्चिमी हिस्सों में लहरें थोड़ी तेज हो सकती हैं।