UAE में बारिश और धूल भरी आंधी का अलर्ट, 3 अगस्त तक मौसम रहेगा खराब; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों मौसम काफी अस्थिर बना हुआ है। यहाँ 3 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। नेशनल सेंटर ऑफ मीटियोरोलॉजी (NCM) ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है,

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों मौसम काफी अस्थिर बना हुआ है। यहाँ 3 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। नेशनल सेंटर ऑफ मीटियोरोलॉजी (NCM) ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, खासतौर पर पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना है। हालांकि, मौसम खराब होने के बावजूद तापमान काफी ज्यादा रहेगा। अंदरूनी इलाकों में पारा 46°C से 49°C तक जा सकता है, जबकि तटीय इलाकों और द्वीपों पर यह 41°C से 47°C के बीच रहने की उम्मीद है।

इस स्थिति को देखते हुए UAE के कई सरकारी विभागों ने लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। Ministry of Interior ने लोगों को सड़कों पर गाड़ी धीरे चलाने, पानी के जमाव वाले क्षेत्रों और समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है। Abu Dhabi Police ने ड्राइवरों को चेतावनी दी है कि धूल भरी आंधी के दौरान सतर्क रहें और ड्राइविंग करते समय फोटो न खींचें। खराब मौसम के दौरान स्पीड लिमिट घटाकर 80 किमी प्रति घंटा की जा सकती है।

स्वास्थ्य विभाग (Ministry of Health and Prevention) ने बच्चों और सांस की बीमारी वाले लोगों को खास सावधानी बरतने को कहा है। उन्हें धूल भरी आंधी के समय घर के अंदर रहने, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने और बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, NCM ने बताया है कि जुलाई से नवंबर 2026 के बीच ‘एल नीनो’ (El Niño) की स्थिति बनने की 98% संभावना है। इस वजह से आने वाले समय में तापमान और बारिश औसत से ज्यादा रह सकती है। फिलहाल दुबई और अबू धाबी के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा और धूप वाला रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ जगहों पर तेज बारिश भी देखी गई है।