UAE जाने वाले Content Creators के लिए नया नियम, बिना Permit विज्ञापन किया तो लगेगा 5 लाख तक का जुर्माना
World : अगर आप एक Content Creator हैं और घूमने या काम के सिलसिले में UAE जा रहे हैं, तो अब वहां सोशल मीडिया पर विज्ञापन पोस्ट करने के नियम बदल गए हैं। UAE सरकार ने विजिटिंग क्रिएटर्स के लिए ‘Visitor Advertiser Perm
World : अगर आप एक Content Creator हैं और घूमने या काम के सिलसिले में UAE जा रहे हैं, तो अब वहां सोशल मीडिया पर विज्ञापन पोस्ट करने के नियम बदल गए हैं। UAE सरकार ने विजिटिंग क्रिएटर्स के लिए ‘Visitor Advertiser Permit’ लेना अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 1 फरवरी 2026 से लागू हो चुका है, जिसका पालन न करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।
नियम के मुताबिक, जो लोग विजिट वीजा पर UAE में हैं और किसी ब्रांड के लिए पैसे लेकर या मुफ्त गिफ्ट के बदले विज्ञापन करना चाहते हैं, उन्हें यह परमिट लेना होगा। इसमें इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे सभी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। खास बात यह है कि क्रिएटर्स इस परमिट के लिए सीधे आवेदन नहीं कर सकते। उन्हें UAE मीडिया काउंसिल (NMA) द्वारा मान्यता प्राप्त किसी लाइसेंस प्राप्त एडवरटाइजिंग या टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के जरिए ही आवेदन करना होगा।
इस परमिट की वैधता तीन महीने की होती है, जिसे आगे तीन महीने के लिए और बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर एक व्यक्ति अधिकतम छह महीने तक इस परमिट का लाभ ले सकता है। परमिट पाने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और उसका आचरण अच्छा होना चाहिए। साथ ही, विज्ञापन की सामग्री UAE मीडिया काउंसिल के मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
परमिट मिलने के बाद क्रिएटर्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परमिट नंबर साफ-साफ दिखाना होगा। रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फाइनेंस और शिक्षा जैसे खास क्षेत्रों के विज्ञापनों के लिए संबंधित अधिकारियों से अलग से मंजूरी लेनी होगी।
| विवरण | नियम और जुर्माना |
|---|---|
| परमिट की वैधता | 3 महीने (अधिकतम 6 महीने तक विस्तार संभव) |
| बिना परमिट काम करने पर जुर्माना | 5 लाख AED तक |
| बिना खुलासे के स्पॉन्सर्ड पोस्ट पर जुर्माना | 5,000 AED प्रति पोस्ट |
| आवेदन का तरीका | केवल मान्यता प्राप्त एजेंसी के माध्यम से |
| अनिवार्य शर्त | अकाउंट पर परमिट नंबर लिखना जरूरी |
यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो अपने खुद के प्रोडक्ट या अपनी कंपनी का विज्ञापन अपने पर्सनल अकाउंट से कर रहे हैं। साथ ही, 18 साल से कम उम्र के बच्चे जो शिक्षा, खेल या सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हैं, उन्हें कुछ शर्तों के साथ छूट मिल सकती है। सरकार का मकसद विज्ञापन के क्षेत्र में पारदर्शिता लाना और ग्राहकों को भ्रामक विज्ञापनों से बचाना है।