UAE में वीजा ओवरस्टे की छूट खत्म, अब नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना; जानिए पूरी डिटेल

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। वहां वीजा ओवरस्टे पर मिलने वाली 30 दिनों की विशेष छूट अब खत्म हो गई है। अब से वीजा नियमों का पालन न करने वालों पर फिर से पुराने और सख्त न

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। वहां वीजा ओवरस्टे पर मिलने वाली 30 दिनों की विशेष छूट अब खत्म हो गई है। अब से वीजा नियमों का पालन न करने वालों पर फिर से पुराने और सख्त नियम लागू होंगे, जिससे कई प्रवासी भारतीयों और अन्य विदेशी नागरिकों पर असर पड़ेगा।

UAE के फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटीजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट्स सिक्योरिटी (ICP) ने बताया कि यह ग्रेस पीरियड 9 जुलाई 2026 को समाप्त हो गया। यह छूट उन लोगों को दी गई थी जो साल की शुरुआत में क्षेत्रीय परिस्थितियों और फ्लाइट्स बंद होने की वजह से समय पर देश नहीं छोड़ पाए थे। अब 10 जुलाई 2026 से इमिग्रेशन के सभी सामान्य नियम दोबारा लागू कर दिए गए हैं।

जिन लोगों ने अपनी रेजिडेंसी का स्टेटस ठीक नहीं करवाया है या समय रहते देश से बाहर नहीं गए हैं, उन्हें अब जुर्माना भरना होगा। नियमों के मुताबिक जुर्माने की राशि इस प्रकार है:

  • वीजा खत्म होने या ग्रेस पीरियड खत्म होने के अगले दिन से 50 AED प्रतिदिन का जुर्माना लगेगा।
  • अगर ओवरस्टे 30 दिनों से ज्यादा होता है, तो बाहर जाने के लिए एग्जिट परमिट (out-pass) लेना होगा।
  • इस एग्जिट परमिट के लिए लगभग 250 से 300 AED की अतिरिक्त फीस देनी होगी।

ICP के मुताबिक, यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि लोग UAE के कानूनों का पालन करें। इससे पहले मार्च 2026 में भी कुछ लोगों को ओवरस्टे जुर्माने से छूट दी गई थी क्योंकि 28 फरवरी 2026 से हवाई क्षेत्र बंद होने और फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से लोग यात्रा नहीं कर पा रहे थे। अब जब यात्रा सेवाएं सामान्य हो गई हैं, तो सरकार ने सभी के लिए नियम सख्त कर दिए हैं।