UAE का बड़ा फैसला, इन 6 देशों के नागरिकों को मिलेगा Visa-on-Arrival, जान लीजिए नियम और फीस

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब फिलीपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, केन्या और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक वहां पहुँचने पर वीजा (Visa-on-arrival) ले सकेंगे। यह नया नियम 25 जून

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपनी वीजा नीति में बड़ा बदलाव किया है। अब फिलीपींस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, केन्या और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक वहां पहुँचने पर वीजा (Visa-on-arrival) ले सकेंगे। यह नया नियम 25 जून 2026 से लागू हो गया है।

UAE के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह कदम दूसरे देशों के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। वहीं, फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटीजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट सिक्योरिटी (ICP) ने कहा कि इससे पर्यटन और यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने भी इस फैसले की पुष्टि की है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। साधारण पासपोर्ट वाले नागरिक इसके पात्र होंगे, लेकिन उनके पास अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड या कनाडा में से किसी एक देश का वैध रेजिडेंस परमिट होना जरूरी है। इसके अलावा, पासपोर्ट की वैधता कम से कम छह महीने होनी चाहिए और वापसी का कन्फर्म टिकट साथ रखना होगा।

वीजा का प्रकार फीस (AED) वैधता और नियम
14 दिन का वीजा 100 AED एक बार 14 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है (फीस 250 AED)
60 दिन का वीजा 250 AED सिंगल स्टे, इसे बढ़ाया नहीं जा सकता

नियमों का पालन न करने वालों पर जुर्माना भी लगेगा। अगर कोई व्यक्ति तय समय से ज्यादा रुकता है, तो उसे 50 AED प्रति दिन का ओवरस्टे फाइन देना होगा।

इसी के साथ ICP ने एक और जानकारी दी है। जिन लोगों को क्षेत्रीय परिस्थितियों की वजह से ओवरस्टे जुर्माने से छूट मिली थी, उनके लिए 10 जून से 9 जुलाई 2026 तक का आखिरी ग्रेस पीरियड दिया गया है। इस दौरान वे अपना स्टेटस ठीक कर सकते हैं या बिना जुर्माने के देश छोड़ सकते हैं।