UAE में स्कूल बस की फीस बढ़ी, कुछ स्कूलों में 5% तक महंगी होगी ट्रांसपोर्ट सर्विस
World : UAE में रहने वाले परिवारों के लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट का खर्च अब बढ़ जाएगा। साल 2026-27 के एकेडमिक सेशन के लिए कई स्कूलों ने बस फीस में बढ़ोतरी कर दी है। कुछ स्कूलों में यह बढ़ोत्तरी 5% तक है, जिससे अभिभावकों की जे
World : UAE में रहने वाले परिवारों के लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट का खर्च अब बढ़ जाएगा। साल 2026-27 के एकेडमिक सेशन के लिए कई स्कूलों ने बस फीस में बढ़ोतरी कर दी है। कुछ स्कूलों में यह बढ़ोत्तरी 5% तक है, जिससे अभिभावकों की जेब पर असर पड़ेगा।
ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों ने बताया कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और ऑपरेशनल खर्चों की वजह से यह कदम उठाना पड़ा। उनका कहना है कि बच्चों को सुरक्षित और भरोसेमंद सर्विस देने के लिए फीस बढ़ाना जरूरी था। STS Group जैसे बड़े ऑपरेटर्स ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी सभी स्कूलों के लिए एक जैसी नहीं है। हर स्कूल के साथ अलग कॉन्ट्रैक्ट होता है, इसलिए फीस का अंतर अलग-अलग हो सकता है।
अलग-अलग स्कूलों में फीस का बदलाव इस तरह रहा है:
- GEMS Winchester School, Dubailand में ट्रांसपोर्ट फीस 5% बढ़ गई है।
- Delhi Private School Dubai (DPS) ने फीस में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी की है।
- DPS Sharjah और DPS RAK ने भी Najmat Al Najah के जरिए 2026-27 के लिए नई फीस लिस्ट जारी कर दी है।
DPS दुबई के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश कोठारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में ईंधन की कीमतें काफी बढ़ी हैं, इसलिए फीस में मामूली बदलाव किया गया है ताकि पेरेंट्स पर ज्यादा बोझ न पड़े। वहीं, दुबई में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर यह है कि शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निर्देशों पर KHDA ने 2026-27 सत्र के लिए प्राइवेट स्कूलों की ट्यूशन फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है।
स्कूलों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वे नई फीस लिस्ट चेक कर लें और समय सीमा से पहले बस रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें ताकि बच्चों की सीट पक्की हो सके।