UAE राष्ट्रपति का अबू धाबी के मॉल में सरप्राइज विजिट, आम लोगों के बीच दिखे शेख मोहम्मद बिन जायद

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान शनिवार, 8 अगस्त 2026 को अबू धाबी के The Galleria Al Maryah Island मॉल पहुंचे। राष्ट्रपति ने यहाँ अचानक दौरा किया और बिना किसी बड़े तामझाम के आ

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान शनिवार, 8 अगस्त 2026 को अबू धाबी के The Galleria Al Maryah Island मॉल पहुंचे। राष्ट्रपति ने यहाँ अचानक दौरा किया और बिना किसी बड़े तामझाम के आम लोगों के बीच समय बिताया।

इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति के साथ शेख अहमद बिन तहनून अल नाह्यान, डॉ. सुल्तान अल जाबर और अली हम्माद अल शमसी जैसे बड़े अधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रपति को मॉल में शॉपिंग करने आए लोगों के बीच टहलते हुए देखा गया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग राष्ट्रपति की सादगी और आम जनता से जुड़ाव की तारीफ कर रहे हैं। दुनिया के कई बड़े नेताओं के मुकाबले उनका इस तरह भीड़भाड़ वाली जगह पर दिखना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बता दें कि यह दौरा ऐसे समय में हुआ जब कुछ दिन पहले ही शेख मोहम्मद को लंदन की सड़कों पर पैदल चलते देखा गया था। उनके इस व्यवहार को समाज के साथ गहरे संबंध और विनम्रता के तौर पर देखा जा रहा है।