UAE का पासपोर्ट बना दुनिया का सबसे ताकतवर, 182 देशों में बिना वीजा या ऑन-अराइवल जा सकेंगे नागरिक
World : UAE के पासपोर्ट ने एक बार फिर दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है। 2026 के पासपोर्ट इंडेक्स में UAE को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट मिला है। अब UAE के नागरिक दुनिया के 182 देशों में बिना किसी पहले से लिए हुए वीजा के
World : UAE के पासपोर्ट ने एक बार फिर दुनिया भर में अपनी धाक जमाई है। 2026 के पासपोर्ट इंडेक्स में UAE को दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट मिला है। अब UAE के नागरिक दुनिया के 182 देशों में बिना किसी पहले से लिए हुए वीजा के या फिर एयरपोर्ट पर पहुंचकर वीजा लेकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
Arton Capital द्वारा जारी 2026 पासपोर्ट इंडेक्स में UAE पहले नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में UAE ने फ्रांस, स्पेन, सिंगापुर और बेल्जियम जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। Arton Capital के मुताबिक, UAE के पासपोर्ट धारक 138 देशों में बिना वीजा के और 44 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा के साथ जा सकते हैं। इस इंडेक्स के संस्थापक अरमांड आर्टन ने बताया कि अब दुनिया भर में देश आपस में वीजा छूट के समझौते कर रहे हैं, जिससे यात्रा करना आसान हो रहा है।
वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट Henley Passport Index में भी UAE की स्थिति काफी मजबूत रही है। जुलाई 2026 के अपडेट में UAE को दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर पासपोर्ट माना गया है, जिसमें वह जापान और दक्षिण कोरिया के साथ बराबरी पर है। इस इंडेक्स के हिसाब से Emirati नागरिक 188 जगहों पर बिना वीजा या ऑन-अराइवल वीजा के जा सकते हैं। हालांकि, इस लिस्ट में सिंगापुर पहले स्थान पर बना हुआ है जिसके पास 192 देशों का एक्सेस है।
Henley & Partners के चेयरमैन डॉ. क्रिश्चियन एच. केलिन ने कहा कि पासपोर्ट की ताकत इस बात से पता चलती है कि दूसरे देश आपके देश के साथ व्यापार, निवेश और सुरक्षा के लिए कितने उत्सुक हैं। पिछले 20 सालों में UAE ने सबसे तेजी से तरक्की की है और अपनी लिस्ट में 153 नए वीजा-मुक्त देश जोड़े हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा है।