UAE में पासपोर्ट और वीजा सेवाओं के लिए नया सिस्टम लागू, अब इन 16 सेंटर्स पर जाना होगा

World : UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वीजा और अटैस्टेशन सेवाओं का तरीका बदल गया है। अब ये काम दूतावास या काउंसलेट के बजाय 16 नए ICAC सेंटर्स के जरिए होंगे। यह नया सिस्टम 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है, जि

World : UAE में रहने वाले भारतीयों के लिए पासपोर्ट, वीजा और अटैस्टेशन सेवाओं का तरीका बदल गया है। अब ये काम दूतावास या काउंसलेट के बजाय 16 नए ICAC सेंटर्स के जरिए होंगे। यह नया सिस्टम 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है, जिसे Al Hind Tours & Travels LLC द्वारा मैनेज किया जा रहा है।

अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय काउंसल जनरल ने साफ कर दिया है कि अब ये सेवाएं उनके ऑफिस में उपलब्ध नहीं होंगी। आवेदन करने वालों को अब पूरे अमीरात में फैले 16 इंडियन काउंसुलर एप्लीकेशन सेंटर्स (ICACs) पर जाना होगा।

नियमों के मुताबिक, अब सभी आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल consularsevainuae.com पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा। अपॉइंटमेंट के स्लॉट रोजाना दो बार, सुबह 9 बजे और रात 9 बजे जारी किए जाएंगे। सेंटर्स सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे और आवेदकों को अपने समय से सिर्फ 15 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

हालांकि, कुछ खास मामलों में बिना अपॉइंटमेंट (Walk-in) के भी काम हो जाएगा। इसमें तत्काल पासपोर्ट, नवजात बच्चों के केस, इमरजेंसी सर्टिफिकेट (EC) और 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं। इन लोगों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर सेवा मिलेगी।

खर्च की बात करें तो 1 जुलाई 2026 से लागू हुई भारत सरकार की नई फीस के अलावा, आवेदकों को Al Hind Tours & Travels को 19 दिरहम (VAT सहित) सर्विस चार्ज देना होगा। इस चार्ज में फॉर्म भरने, फोटो खींचने, टाइपिंग, कूरियर और फोटोकॉपी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

सेवा विवरण जानकारी
प्रभावी तिथि 22 जुलाई 2026
सर्विस पार्टनर Al Hind Tours & Travels LLC
कुल सेंटर्स 16 ICAC सेंटर्स
अपॉइंटमेंट पोर्टल consularsevainuae.com
सर्विस चार्ज 19 दिरहम
समय सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक