UAE में सरकारी फीस और जुर्माना भरना हुआ आसान, MoHRE ने शुरू की Tabby किस्तों की सुविधा

Finance: UAE के मानव संसाधन और अमीरातीकरण मंत्रालय (MoHRE) ने लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी है। अब ग्राहक अपने बकाया सर्विस चार्ज और जुर्माने का भुगतान एक साथ करने के बजाय किस्तों में कर सकेंगे। इसके लिए मंत्रालय ने Tabby

Finance: UAE के मानव संसाधन और अमीरातीकरण मंत्रालय (MoHRE) ने लोगों के लिए एक बड़ी राहत दी है। अब ग्राहक अपने बकाया सर्विस चार्ज और जुर्माने का भुगतान एक साथ करने के बजाय किस्तों में कर सकेंगे। इसके लिए मंत्रालय ने Tabby पेमेंट ऑप्शन शुरू किया है, जिससे डिजिटल माध्यम से पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा।

यह नई सुविधा 22 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर शुरू की गई। इसका मुख्य मकसद सरकारी सेवाओं को अधिक लचीला और ग्राहक के अनुकूल बनाना है। अब लोग अपनी सुविधा के हिसाब से पेमेंट प्लान चुन सकते हैं।

इस सुविधा से जुड़ी जरूरी बातें नीचे दी गई हैं:

विवरण नियम और शर्तें
किस्त की अवधि 4 से 12 महीने तक
अधिकतम राशि 20,000 AED तक
पेमेंट माध्यम MoHRE के डिजिटल प्लेटफॉर्म
पेमेंट प्रक्रिया Tabby पहले पूरा पैसा मंत्रालय को देगा, फिर ग्राहक Tabby को किस्तों में चुकाएंगे
अतिरिक्त शुल्क किस्तों का विकल्प चुनने पर कमीशन देना होगा
पात्रता क्रेडिट असेसमेंट (क्रेडिट जांच) के आधार पर मिलेगा

MoHRE के असिस्टेंट अंडरसेक्रेटरी मोहम्मद साकर अल नुऐमी ने बताया कि मंत्रालय डिजिटल पेमेंट के नए तरीके अपनाकर अपनी सेवाओं को बेहतर बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस कदम से सरकारी काम और आसान होंगे और लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। यह पहल UAE सरकार के विजन के मुताबिक है ताकि सरकारी कामकाज में कुशलता बढ़ाई जा सके।

बता दें कि Tabby के अलावा लोग पहले से ही 8 मान्यता प्राप्त बैंकों के क्रेडिट कार्ड के जरिए भी किस्तों में भुगतान कर सकते थे। इनमें Emirates NBD, Abu Dhabi Commercial Bank (ADCB), Abu Dhabi Islamic Bank (ADIB), First Abu Dhabi Bank (FAB), Mashreq Bank, Commercial Bank of Dubai (CBD), Commercial International Bank (CIB) और RAKBANK शामिल हैं।