UAE में नशे की लत छुड़ाने के लिए शुरू हुई ‘Hisn’ हेल्पलाइन, मदद मांगने वालों को कानूनी कार्रवाई से मिलेगी छूट

World : UAE सरकार ने ड्रग्स की लत से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ‘Hisn’ नाम से एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और पूरी तरह गोपनीय होगी ताकि लोग बिना किसी डर के मदद मांग सकें। इसका

World : UAE सरकार ने ड्रग्स की लत से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए ‘Hisn’ नाम से एक टोल-फ्री हेल्पलाइन शुरू की है। यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और पूरी तरह गोपनीय होगी ताकि लोग बिना किसी डर के मदद मांग सकें। इसका मुख्य मकसद नशे की लत को एक बीमारी मानकर उसका इलाज करना है न कि अपराधी मानकर सजा देना।

इस हेल्पलाइन का नंबर 80044 है, जिसे 20 जुलाई 2026 को लॉन्च किया गया। जो लोग खुद आगे आकर इलाज और पुनर्वास (rehabilitation) के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें कानूनी कार्रवाई से छूट मिलेगी। UAE के कानून के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से मदद मांगता है, तो उस पर आपराधिक मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। यह छूट उन लोगों को भी मिलेगी जिनके माता-पिता, जीवनसाथी या भाई-बहन उनकी मदद के लिए अधिकारियों को सूचना देंगे।

National Drug Enforcement Agency ने बताया कि यह कदम समाज में भरोसा जगाने और लोगों की जिंदगी सुधारने के लिए उठाया गया है। अब ड्रग्स के इस्तेमाल को एक गंभीर अपराध (felony) के बजाय मामूली अपराध (misdemeanor) माना जाएगा, बशर्ते व्यक्ति ड्रग्स की तस्करी में शामिल न हो। यह नियम 2016 में पास हुए कानून के तहत लागू किए गए हैं।

इस सेवा के जरिए मरीजों को एक्सपर्ट काउंसलिंग, इलाज और मानसिक स्वास्थ्य सहायता मिलेगी। इसके लिए UAE के बड़े मेडिकल सेंटर्स और स्पेशलिस्ट संस्थानों के साथ तालमेल बिठाया गया है। इसमें क्वालिफाइड साइकियाट्रिस्ट और व्यवहार विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। साथ ही, अबू धाबी के Department of Community Development (DCD) ने भी नशे के खिलाफ एक खास रणनीति अपनाई है ताकि इसे स्वास्थ्य समस्या के तौर पर हल किया जा सके।