UAE में सोने की कीमतों में उछाल, 24 कैरेट गोल्ड 488.50 दिरहम प्रति ग्राम पहुंचा

Finance : दुबई और यूएई के बाजारों में सोमवार सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डॉलर की कमजोरी और तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब रिटेल मार्केट में दिख रहा है, जिससे सोने के दाम ऊप

Finance : दुबई और यूएई के बाजारों में सोमवार सुबह सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डॉलर की कमजोरी और तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब रिटेल मार्केट में दिख रहा है, जिससे सोने के दाम ऊपर गए हैं।

दुबई ज्वेलरी ग्रुप (DJG) के मुताबिक, सोमवार 3 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 488.50 दिरहम प्रति ग्राम रही, जो रविवार के मुकाबले 1.25 दिरहम बढ़ गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 1 दिरहम बढ़कर 452.25 दिरहम प्रति ग्राम हो गई है।

गोल्ड कैटेगरी कीमत (प्रति ग्राम)
24K Gold 489.75 दिरहम
22K Gold 453.50 दिरहम
21K Gold 435.00 दिरहम
18K Gold 372.75 दिरहम

बाजार के जानकारों का कहना है कि 2 अगस्त को कीमतों में थोड़ी गिरावट आई थी, जिससे लोगों ने जमकर खरीदारी की थी। Ricky Gold and Jewellery Trading के डायरेक्टर रिकी डहनक ने बताया कि कीमतों में आई उस कमी की वजह से गहनों और सोने की ईंटों (Bullion) की मांग काफी बढ़ गई थी। खासकर 10 से 30 ग्राम की छोटी गोल्ड बार निवेशकों के बीच काफी पॉपुलर रहे।

वहीं, यूएई के सेंट्रल बैंक (CBUAE) के आंकड़ों से पता चलता है कि वहां सोने के रिजर्व में भारी बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2026 के अंत तक यह रिजर्व 40.82 अरब दिरहम तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 41.8% ज्यादा है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की सीनियर मार्केट्स एनालिस्ट लुईस स्ट्रीट ने बताया कि साल की शुरुआत में सोने की कीमतों में जो तेजी आई थी, वह अब स्थिर हो रही है। हालांकि, सुरक्षित निवेश और वैल्यू स्टोर के तौर पर सोने की मांग अब भी बनी हुई है।