UAE में काम करने वाले फिलिपिनो वर्कर्स के लिए खुशखबरी, अब पेपरवर्क से मिलेगी राहत, लागू हुआ डिजिटल OFW पास

World : UAE में काम करने वाले फिलिपिनो वर्कर्स के लिए यात्रा करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। सरकार ने पुराने Overseas Employment Certificate (OEC) की जगह नया डिजिटल OFW पास शुरू किया है। इससे वर्कर्स को बार-बार का

World : UAE में काम करने वाले फिलिपिनो वर्कर्स के लिए यात्रा करना अब पहले से ज्यादा आसान हो गया है। सरकार ने पुराने Overseas Employment Certificate (OEC) की जगह नया डिजिटल OFW पास शुरू किया है। इससे वर्कर्स को बार-बार कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी और वे तेजी से अपने देश आ-जा सकेंगे।

यह डिजिटल पास DMW मोबाइल ऐप या eGovPH सिस्टम के जरिए मिलता है। सबसे बड़ी राहत यह है कि यह पास कर्मचारी के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने तक मान्य रहेगा, जबकि पहले OEC केवल 60 दिनों के लिए वैध होता था। अब वर्कर्स को बार-बार आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

1 अगस्त 2026 से Ninoy Aquino International Airport (NAIA) के 24 अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने इस डिजिटल पास को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इससे UAE और अन्य खाड़ी देशों से यात्रा करने वाले हजारों फिलिपिनो वर्कर्स को फायदा होगा। एयरपोर्ट पर अब केवल QR कोड के जरिए वेरिफिकेशन होगा, जिससे कागजी प्रिंटआउट ले जाने का झंझट खत्म हो गया है।

प्रवासी श्रमिक मंत्री Hans Leo Cacdac ने बताया कि इन सुधारों का मकसद लंबी लाइनों को कम करना और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। दुबई में पहले ही ऑनलाइन कॉन्ट्रैक्ट वेरिफिकेशन सिस्टम का ट्रायल किया गया, जिसमें करीब 50,000 आवेदनों को प्रोसेस किया गया। अब इस सुविधा को अबू धाबी और मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा।

दुबई के लेबर अटैची Atty. John Rio Bautista के अनुसार, DMW मोबाइल ऐप को भविष्य में एक ‘वन-स्टॉप शॉप’ बनाया जाएगा, जिससे वर्कर्स को सभी सरकारी सुविधाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। अब तक लगभग 5 लाख डिजिटल OFW पास जारी किए जा चुके हैं।