UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, कार में फोन और पावर बैंक रखने पर हो सकता है बड़ा हादसा
World : UAE में इन दिनों पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और कुछ इलाकों में यह 52 डिग्री के पार भी जा सकता है। इतनी ज्यादा गर्मी के कारण वहां प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी की हैं। खास तौर पर
World : UAE में इन दिनों पारा 45 से 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और कुछ इलाकों में यह 52 डिग्री के पार भी जा सकता है। इतनी ज्यादा गर्मी के कारण वहां प्रशासन ने लोगों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स जारी की हैं। खास तौर पर गाड़ियों में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखने को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Abu Dhabi Police और Dubai Police समेत UAE के गृह मंत्रालय ने लोगों को आगाह किया है कि वे अपनी खड़ी कार के अंदर फोन, पावर बैंक, चार्जर और लैपटॉप जैसी चीजें न छोड़ें। तेज गर्मी की वजह से इन उपकरणों की बैटरी खराब हो सकती है जिससे शॉर्ट सर्किट, धुआं या फिर आग लगने और विस्फोट होने का खतरा रहता है। इसके अलावा परफ्यूम, हैंड सैनिटाइजर और लाइटर जैसे ज्वलनशील सामान को भी कार में रखना खतरनाक बताया गया है।
मजदूरों की सुरक्षा के लिए Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने ‘मिडडे ब्रेक’ कानून लागू किया है। इसके तहत 15 जून से 15 सितंबर तक दोपहर 12:30 बजे से 3:00 बजे तक सीधी धूप में काम करना मना है। इस नियम को तोड़ने वाले मालिकों पर 50,000 दिरहम तक का जुर्माना लगाया जा सकता है और उनके वर्क परमिट भी रोके जा सकते हैं।
सेहत का ख्याल रखने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ आसान तरीके बताए हैं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना नियमित रूप से पानी पीते रहें और बाहर निकलने पर हर 20-30 मिनट में पानी पिएं। दोपहर 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाहर जाने से बचें। कपड़ों में सूती या लिनन जैसे हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें क्योंकि गहरे रंग गर्मी को ज्यादा सोखते हैं। धूप से बचने के लिए छाते या हैट का इस्तेमाल करें और कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन लगाएं।
डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानने की सलाह दी है। अगर बहुत ज्यादा पसीना आए, मांसपेशियों में खिंचाव हो, चक्कर आएं या सिरदर्द हो, तो इसे गंभीरता से लें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें गर्मी से ज्यादा खतरा होता है।