India में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, UAE ने जताया दुख, अब तक 25 लोगों की मौत
World : उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भ
World : उत्तर और उत्तर-पूर्वी भारत में भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत के साथ अपनी एकजुटता जताई है।
UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पीड़ितों के परिवारों, भारत सरकार और यहाँ के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। UAE ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। यह आपदा मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और असम जैसे राज्यों में देखी गई है।
जानकारी के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 तक के आंकड़ों में जम्मू-कश्मीर के पुंछ, राजौरी और डोडा जिलों में 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं नागालैंड में 9 और असम में एक व्यक्ति की जान गई है। हालात को देखते हुए जम्मू में अमरनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा को सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि 21 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल सेना और राज्य की आपातकालीन टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं और लोगों तक राहत सामग्री पहुँचाने की कोशिश कर रही हैं।