UAE में शुरू हुई पहली पैसेंजर ट्रेन, अबू धाबी से फुजैराह के बीच सफर हुआ आसान; टिकट दाम और समय की पूरी जानकारी

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव आया है। Etihad Rail ने अपनी पहली पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है। इस ट्रेन ने फुजैराह से अबू धाबी तक का अपना पहला ऐतिहासिक सफर तय किया और तय

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में एक बड़ा बदलाव आया है। Etihad Rail ने अपनी पहली पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है। इस ट्रेन ने फुजैराह से अबू धाबी तक का अपना पहला ऐतिहासिक सफर तय किया और तय समय से पहले ही मंजिल पर पहुंच गई। इससे अब देश के अलग-अलग शहरों के बीच यात्रा करना पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा।

इस सेवा की शुरुआत मंगलवार, 30 जून 2026 को हुई। अबू धाबी के मोहम्मद बिन जायद सिटी स्टेशन और फुजैराह के अल हिलाल सिटी स्टेशन के बीच यह ट्रेन चलेगी। इस सफर को पूरा करने में करीब 1 घंटा 45 मिनट का समय लगेगा। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने मोहम्मद बिन जायद सिटी पैसेंजर ट्रेन स्टेशन का उद्घाटन किया और इसे UAE के एकीकृत ट्रांसपोर्ट विजन का हिस्सा बताया।

ट्रेन की रफ्तार और सुविधाओं की बात करें तो यह 200 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलेगी। एक ट्रेन में एक बार में 400 यात्री सफर कर सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि साल 2030 तक हर साल 3.65 करोड़ लोग इस ट्रेन सेवा का इस्तेमाल करें।

विवरण जानकारी
टिकट बुकिंग Etihad Rail ऐप और वेबसाइट
कम्फर्ट क्लास किराया 55 दिरहम (शुरुआती)
प्रीमियम क्लास किराया 120 दिरहम (शुरुआती)
लॉन्च ऑफर किराये पर 50% की छूट
ट्रेन की रफ्तार 200 किमी/घंटा तक
यात्री क्षमता 400 यात्री प्रति ट्रेन

आने वाले समय में अन्य शहरों के स्टेशन भी खुलेंगे। दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट और शारजाह के अल धैद स्टेशन 30 सितंबर 2026 को खुलेंगे। इसके बाद 30 दिसंबर 2026 को अल धफरा क्षेत्र के स्टेशन शुरू होंगे और 30 मार्च 2027 को शारजाह का यूनिवर्सिटी सिटी स्टेशन खुलने के साथ ही शुरुआती पैसेंजर रूट पूरा हो जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का साथ मिला है। इसमें Hitachi Rail STS ने ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम दिया है और Keolis पैसेंजर सेवाओं में पार्टनर है। इसके अलावा लग्जरी अनुभव के लिए इटालियन कंपनी Arsenale S.p.A. के साथ हाथ मिलाया गया है।