UAE में शुरू हुई Etihad Rail की पैसेंजर सर्विस, अब शहरों के बीच सफर होगा आसान और तेज
World: UAE में यात्रा करने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है, जिससे अलग-अलग शहरों और इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस नेटवर्क का मकसद सफर को तेज, स्मार्ट और
World: UAE में यात्रा करने का तरीका अब पूरी तरह बदलने वाला है। Etihad Rail ने अपनी पैसेंजर ट्रेन सेवा की शुरुआत कर दी है, जिससे अलग-अलग शहरों और इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस नेटवर्क का मकसद सफर को तेज, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। अब तक 70,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और लोग अपनी यात्रा के लिए काफी पहले से बुकिंग कर रहे हैं।
इस रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। अबू धाबी के मोहम्मद बिन जायद सिटी और फुजैराह के बीच सेवा 30 जून 2026 को शुरू हुई, जिसमें सफर का समय करीब 1 घंटा 45 मिनट है। दुबई के अल यलायिस स्टेशन का काम समय से दो महीने पहले ही पूरा हो गया है, जिसे 30 सितंबर 2026 को आधिकारिक रूप से खोला जाएगा। इसी दिन शारजाह के अल धैद स्टेशन भी शुरू होगा। अल धफरा क्षेत्र के स्टेशनों को नवंबर और दिसंबर 2026 में खोला जाएगा, जबकि शारजाह के यूनिवर्सिटी सिटी स्टेशन का काम मार्च 2027 तक पूरा होगा।
| स्टेशन/रूट | खुलने की तारीख |
|---|---|
| अबू धाबी से फुजैराह | 30 जून 2026 |
| दुबई (अल यलायिस) और अल धैद (शारजाह) | 30 सितंबर 2026 |
| मदीना जायद और लीवा (अल धफरा) | 30 नवंबर 2026 |
| अल सिला, अल धन्ना और अल मिरफा | 30 दिसंबर 2026 |
| यूनिवर्सिटी सिटी (शारजाह) | 30 मार्च 2027 |
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए Etihad Rail ने कुछ कड़े नियम भी बनाए हैं। टिकट के बिना प्लेटफॉर्म पर जाना मना है और टिकट पर सही नाम, तारीख और समय होना जरूरी है। ट्रेन में हथियार, विस्फोटक, नशीले पदार्थ, शराब और ई-साइकिल या स्कूटर ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही, ट्रेन के अंदर धूम्रपान और ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने पर 500 AED तक का जुर्माना लग सकता है। प्रतिबंधित सामान ले जाने पर 200 AED का जुर्माना देना होगा।
इस प्रोजेक्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। First Abu Dhabi Bank ने इसके लिए 1.99 बिलियन दिरहम की फंडिंग दी है। दुबई की RTA टिकटिंग पार्टनर है और संभव है कि यहाँ nol कार्ड का इस्तेमाल हो सके। इस नेटवर्क के निर्माण में कई चीनी कंपनियों ने डिजाइन और स्टेशन बनाने में मदद की है। वहीं, लग्जरी ट्रेन प्रोजेक्ट की कमान इटली की कंपनी Arsenale को सौंपी गई है। अनुमान है कि 2030 तक इस नेटवर्क से हर साल 3.65 करोड़ यात्री सफर करेंगे।