UAE में Etihad Rail का विस्तार, Liwa और Zayed City स्टेशन 30 नवंबर से होंगे शुरू
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Etihad Rail ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए Liwa और Zayed City पैसेंजर ट्रेन स्टेशनों को समय से पहले खोलने का फैसला किया है। अब ये दोनों स्टेशन
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। Etihad Rail ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए Liwa और Zayed City पैसेंजर ट्रेन स्टेशनों को समय से पहले खोलने का फैसला किया है। अब ये दोनों स्टेशन 30 नवंबर 2026 से चालू हो जाएंगे।
अल धफरा क्षेत्र में रूलर्स रिप्रेजेंटेटिव एच.एच. शेख हमदान बिन जायद अल नाह्यान ने यह निर्देश दिए हैं। पहले इन स्टेशनों को 30 दिसंबर 2026 को शुरू किया जाना था, लेकिन अब तारीख को एक महीना पहले खिसका दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आने वाले त्योहारों और मनोरंजन कार्यक्रमों के दौरान लोगों को आने-जाने में आसानी हो और कनेक्टिविटी बेहतर रहे।
Etihad Rail के पैसेंजर सर्विस रोलआउट का पूरा प्लान इस तरह है:
| तारीख | स्टेशन/रूट विवरण |
|---|---|
| 30 जून 2026 | मोहम्मद बिन जायद सिटी (अबू धाबी) और अल हिलाल (फुजैरा) के बीच सेवा शुरू हुई |
| 30 सितंबर 2026 | जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स (दुबई) और अल धैद (शारजाह) स्टेशन खुले |
| 30 नवंबर 2026 | Liwa और Madinat Zayed (Zayed City) स्टेशन शुरू होंगे |
| 30 दिसंबर 2026 | अल धन्ना और अल सिला जैसे अन्य स्टेशन शुरू होंगे |
| 30 मार्च 2027 | शारजाह के यूनिवर्सिटी सिटी स्टेशन के साथ शुरुआती रूट पूरा होगा |
किराये की बात करें तो अबू धाबी से फुजैरा रूट के लिए कंफर्ट क्लास का किराया 55 AED और प्रीमियम क्लास का किराया 120 AED से शुरू होता है। इस पूरे प्रोजेक्ट को राष्ट्रपति एच.एच. शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान का पूरा समर्थन मिला हुआ है।