UAE में पर्यावरण नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई, 31 दुकानें बंद और कई पर भारी जुर्माना

World : UAE सरकार ने पर्यावरण नियमों का पालन न करने वाले कारोबारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। साल 2026 की पहली छमाही में चलाए गए अभियान के दौरान 269 संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से 31 को नियमों की अनदेखी के कारण बंद

World : UAE सरकार ने पर्यावरण नियमों का पालन न करने वाले कारोबारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। साल 2026 की पहली छमाही में चलाए गए अभियान के दौरान 269 संस्थानों की जांच की गई, जिनमें से 31 को नियमों की अनदेखी के कारण बंद कर दिया गया है। इस कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से पेट शॉप, नर्सरी, पशु आउटलेट और पक्षी बाजार आए हैं।

यह पूरी कार्रवाई UAE के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय (MOCCAE) ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर की। जांच के दौरान 16 कंपनियों को सुधार करने तक के लिए सस्पेंशन ऑर्डर दिया गया, जबकि 104 संस्थानों को कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इसके अलावा 45 बिजनेस को चेतावनी देकर अपनी कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए नए और कड़े कानून लागू किए हैं। अब लुप्तप्राय प्रजातियों के अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए भारी जुर्माने का प्रावधान है। उल्लंघन करने वालों पर 30,000 AED से लेकर 20 लाख AED तक का जुर्माना लग सकता है और 4 साल तक की जेल भी हो सकती है। साथ ही 30 मई 2026 से लागू हुए नए कानून के तहत अब सभी सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं को अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की रिपोर्ट देना जरूरी है। इसमें लापरवाही बरतने पर 50,000 AED से 20 लाख AED तक का जुर्माना लगेगा, जो दोबारा गलती करने पर दोगुना हो जाएगा।

MOCCAE के असिस्टेंट अंडरसेक्रेटरी मरवान अब्दुल्ला अल जाबी ने बताया कि मंत्रालय का मकसद निगरानी तंत्र को मजबूत करना और व्यापारियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। वहीं जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्री डॉ. अम्ना बिंत अब्दुल्ला अल दाहक ने साफ किया कि वन्यजीव संरक्षण के मामले में सरकार की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2026 में UAE ने अरब देशों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखी है।