UAE में El Niño का असर रहेगा दिसंबर 2026 तक, तापमान और बारिश बढ़ने की संभावना

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने वाला है। वहां के नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने बताया है कि अगस्त से दिसंबर 2026 तक El Niño की स्थिति बनी रहने की 99 प्रतिशत संभावना है। इसका सी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आने वाला है। वहां के नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने बताया है कि अगस्त से दिसंबर 2026 तक El Niño की स्थिति बनी रहने की 99 प्रतिशत संभावना है। इसका सीधा असर वहां के तापमान और बारिश पर पड़ेगा।

NCM ने 10 जुलाई 2026 को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस दौरान UAE में तापमान और बारिश सामान्य से ज्यादा रह सकती है। साल के आखिरी महीनों में इसका असर और भी ज्यादा साफ नजर आएगा। प्रशांत महासागर के Niño 3.4 जोन में समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 1.2°C ज्यादा दर्ज किया गया है, जिसकी वजह से इसे ‘मॉडरेट El Niño’ की श्रेणी में रखा गया है।

सिर्फ UAE ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में भी इसके संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका की NOAA संस्था ने 9 जुलाई 2026 को चेतावनी दी कि El Niño की स्थिति 2027 की शुरुआत तक बनी रह सकती है। NOAA के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच यह ‘बेहद मजबूत’ हो सकता है, जो 1950 के बाद सबसे बड़े El Niño इवेंट्स में से एक हो सकता है।

एमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के चेयरमैन इब्राहिम अल जरवान ने बताया कि El Niño वाले सालों में आमतौर पर गर्मी बढ़ जाती है, तटीय इलाकों में उमस ज्यादा होती है और हवाओं के चलने के तरीके में बदलाव आता है। वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) ने भी पहले ही संकेत दिए थे कि नवंबर तक इसकी संभावना 90 प्रतिशत से ऊपर जा सकती है।