Saudi Arabia के नजराने में हूती हमला, UAE समेत कई देशों ने जताई कड़ी नाराजगी
World : सऊदी अरब के नजराने इलाके में हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कई आम लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। UAE ने इसे सऊदी अरब की संप्रभुता का खुला
World : सऊदी अरब के नजराने इलाके में हूती विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कई आम लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। UAE ने इसे सऊदी अरब की संप्रभुता का खुला उल्लंघन और उसकी सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
यह हमला 6 अगस्त 2026 को हुआ था। सऊदी सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल मालिकी ने बताया कि इस हमले में 11 नागरिक घायल हुए हैं। घायलों में एक चार साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे गंभीर रूप से जलन (second-degree burns) हुई है। उन्होंने इन हमलों को आतंकी कार्रवाई करार दिया और कहा कि हूती गुट ने जानबूझकर आम लोगों और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है।
UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने 7 और 8 अगस्त को आधिकारिक बयान जारी कर सऊदी अरब के साथ अपनी एकजुटता जताई। UAE ने साफ कहा कि वह सऊदी अरब की सुरक्षा और स्थिरता को बचाने के लिए उठाए गए सभी कदमों का समर्थन करता है। केवल UAE ही नहीं, बल्कि यूरोपीय संघ (EU), संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और GCC के महासचिव ने भी इस हमले की निंदा की है।
संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने चेतावनी दी है कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। बहरीन और जॉर्डन ने भी सऊदी अरब के प्रति अपना समर्थन जताया है। वहीं, सऊदी अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चेतावनी दी है कि हूती और ईरान समर्थित इराकी गुट मिलकर आगे भी हमले कर सकते हैं।