UAE में मनाया गया Book Lovers Day, पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने जारी किया 100 मिलियन का फंड
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 अगस्त को ‘Book Lovers Day’ मनाया गया। इस मौके पर The UAE Times ने लोगों से अपनी पसंदीदा किताबों के बारे में बताने और लाइब्रेरी जाने की अपील की। UAE सरकार पढ़ने की आदत को
World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 9 अगस्त को ‘Book Lovers Day’ मनाया गया। इस मौके पर The UAE Times ने लोगों से अपनी पसंदीदा किताबों के बारे में बताने और लाइब्रेरी जाने की अपील की। UAE सरकार पढ़ने की आदत को एक जीवनशैली बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है।
UAE सरकार ने ‘Year of Reading’ और ‘National Plan for Reading’ नाम से पहल शुरू की है, जिसका लक्ष्य 2026 तक पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसके तहत स्कूलों और यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अभियान को मजबूती देने के लिए UAE के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 100 मिलियन AED का फंड दिया है। यह पैसा गैर-सरकारी और स्वयंसेवी संगठनों को पढ़ने से जुड़ी गतिविधियों के लिए 2026 तक दिया जाएगा। गौरतलब है कि UAE में 2017 से मार्च के महीने को ‘Month of Reading’ के रूप में मनाया जाता है।
देश में किताबों के प्रति रुचि जगाने के लिए कई संस्थान काम कर रहे हैं। Emirates Literature Foundation समय-समय पर बुक क्लब चलाता है और इसकी CEO अहलम बोलूकी ने गर्मियों के लिए पढ़ने वाली किताबों की लिस्ट भी साझा की है।
किताबें पढ़ने के शौकीनों के लिए UAE में कई विकल्प मौजूद हैं। दुबई में स्थित Mohammed Bin Rashid Library को अरब दुनिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी माना जाता है। इसके अलावा Bookends जैसे प्लेटफॉर्म पुराने किताबों की बिक्री करते हैं और Abu Dhabi Children’s Library बच्चों में कहानी पढ़ने की आदत विकसित कर रहा है।