UAE के बिजनेसमैन ने मिस्र की फुटबॉल टीम को गिफ्ट की 59 गाड़ियां, वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
World : UAE के एक मशहूर बिजनेसमैन ने मिस्र की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए दिल जीतने वाला काम किया है। 2026 FIFA World Cup में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन और ऐतिहासिक सफर की खुशी में उन्हें ढेर सारी नई कारें तोहफे में दी गई हैं।
World : UAE के एक मशहूर बिजनेसमैन ने मिस्र की नेशनल फुटबॉल टीम के लिए दिल जीतने वाला काम किया है। 2026 FIFA World Cup में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन और ऐतिहासिक सफर की खुशी में उन्हें ढेर सारी नई कारें तोहफे में दी गई हैं। यह कदम टीम की मेहनत और जज्बे को सराहने के लिए उठाया गया है।
Al Habtoor Group के फाउंडर और चेयरमैन Khalaf Al Habtoor ने मिस्र की फुटबॉल टीम और उनके पूरे डेलीगेशन को 59 Mitsubishi Eclipse Cross SUV गाड़ियां देने का ऐलान किया है। इस तोहफे में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि तकनीकी, प्रशासनिक और मेडिकल स्टाफ के सदस्य भी शामिल हैं। Al Habtoor Group ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए Egyptian Football Association से सीधे बात की है।
Khalaf Al Habtoor ने कहा कि यह तोहफा मिस्र के नायकों के प्रति उनके प्यार और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि टीम ने अपने देश का मान बढ़ाया और हर अरब नागरिक को मेहनत और लड़ने के जज्बे का सबक दिया। उनका मानना है कि कोई भी सफलता अकेले नहीं मिलती, बल्कि यह पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का नतीजा होती है।
इस मौके पर दुबई के शासक Sheikh Mohammed bin Rashid ने भी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की थी। वहीं मिस्र के राष्ट्रपति Abdel Fattah El Sisi ने खिलाड़ियों और स्टाफ को ‘Order of Merit’ से सम्मानित किया है। Al Habtoor Group के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि सभी 59 गाड़ियां डिलीवरी के लिए तैयार की जा रही हैं।