Al Aqsa Mosque विवाद: UAE समेत 8 देशों ने इजरायल की कार्रवाई की निंदा की, जारी किया साझा बयान
World : अल अक्सा मस्जिद में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। UAE, जॉर्डन, सऊदी अरब, कतर, मिस्र, तुर्की, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने मिलकर एक साझा बयान जारी किया है। इन आठ देशों ने मस्जिद परिसर
World : अल अक्सा मस्जिद में हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर दुनिया भर में तनाव बढ़ गया है। UAE, जॉर्डन, सऊदी अरब, कतर, मिस्र, तुर्की, पाकिस्तान और इंडोनेशिया ने मिलकर एक साझा बयान जारी किया है। इन आठ देशों ने मस्जिद परिसर में हुई हालिया कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है।
इन देशों के विदेश मंत्रियों ने कहा कि इजरायली अधिकारियों ने मुस्लिम जायरीनों के लिए अल अक्सा मस्जिद के गेट बंद रखे हैं, जो पूरी तरह गलत है। बयान में साफ कहा गया कि इजरायल का यरूशलेम या वहां के इस्लामी और ईसाई पवित्र स्थलों पर कोई अधिकार नहीं है। इन देशों ने मांग की है कि मस्जिद के गेट तुरंत खोले जाएं और जायरीनों के रास्ते में आने वाली रुकावटें हटाई जाएं।
जानकारी के मुताबिक, 23 जुलाई 2026 को एक यहूदी त्योहार के मौके पर करीब 3,200 इजरायली लोग मस्जिद परिसर में घुसे थे। इस दौरान इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गविर भी वहां मौजूद थे। पुलिस की सुरक्षा में हुए इस प्रवेश और परिसर के अंदर इजरायली झंडा फहराने जैसी घटनाओं से विवाद और बढ़ गया है। अल-अजहर और अरब लीग ने भी इन घटनाओं पर नाराजगी जताई है और चेतावनी दी है कि ऐसी कार्रवाइयां संघर्ष को और बढ़ा सकती हैं।
साझा बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि अल अक्सा मस्जिद का पूरा 144-दुनम इलाका सिर्फ मुस्लिम इबादत के लिए है। साथ ही यह भी कहा गया कि जॉर्डन के अवकाफ मंत्रालय से जुड़े ‘यरूशलेम एंडोमेंट्स और अल-अक्सा मस्जिद अफेयर्स डिपार्टमेंट’ ही इस पवित्र स्थल के प्रबंधन और नियमों के लिए एकमात्र कानूनी संस्था है। देशों ने चेतावनी दी कि इस तरह की उकसावे वाली हरकतें नफरत फैलाती हैं और शांति की कोशिशों को नाकाम करती हैं।