Strait of Hormuz में ADNOC के दो जहाजों पर हमला, UAE ने ईरान पर लगाया गंभीर आरोप
World: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच Strait of Hormuz में गुरुवार शाम को अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के दो जहाजों पर हमला हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया गया। इस
World: मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच Strait of Hormuz में गुरुवार शाम को अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) के दो जहाजों पर हमला हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और स्थिति को समय रहते काबू में कर लिया गया। इस हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने कड़ा रुख अपनाया है।
UAE विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार तड़के एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने इसे ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक हमला बताया और इसे समुद्री डकैती की कार्रवाई कहा। UAE का कहना है कि Strait of Hormuz को आर्थिक दबाव या ब्लैकमेल के हथियार के रूप में इस्तेमाल करना क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। UAE ने मांग की है कि इन हमलों को तुरंत रोका जाए और इस समुद्री रास्ते को बिना किसी शर्त के पूरी तरह खोला जाए।
UAE विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2817 का खुला उल्लंघन है, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की आवाजाही की आजादी पर जोर देता है। वहीं ADNOC ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं। बहरीन ने भी इस घटना की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन बताते हुए UAE के साथ अपनी एकजुटता जताई है।
समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों और Joint Maritime Information Center (JMIC) ने इस इलाके में खतरे का स्तर ‘SEVERE’ रखा है। UK Maritime Trade Operations (UKMTO) के मुताबिक, इस विवाद के कारण इस रास्ते से होने वाला व्यापार काफी कम हो गया है।
यह हमला पिछले एक हफ्ते में दूसरा मामला है। इससे पहले 8 अगस्त को भी ADNOC के एक टैंकर पर हमला हुआ था। फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के बाद से अब तक ADNOC के कुल 15 जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है और 20 चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। हालांकि, इन हमलों के बावजूद गुरुवार को बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि ट्रेडर्स अन्य कारकों पर ध्यान दे रहे थे।