UAE में भीषण गर्मी का कहर, Abu Dhabi में पारा 45 डिग्री पहुंचा; सरकार ने जारी की गाइडलाइन
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। Abu Dhabi में आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस भीषण हीटवेव के बीच प्रशासन ने लोगों को धूप से बचने और से
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। Abu Dhabi में आज तापमान 45 डिग्री सेल्सियस महसूस किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस भीषण हीटवेव के बीच प्रशासन ने लोगों को धूप से बचने और सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी है।
नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) के मुताबिक, तटीय और आइलैंड इलाकों में तापमान 39 से 45 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि अंदरूनी इलाकों में यह 48 डिग्री तक जा सकता है। दरअसल, UAE में अभी ‘Jamrat Al Qayth’ का समय चल रहा है, जो 3 जुलाई से शुरू हुआ है और 10 अगस्त तक रहेगा। यह साल का सबसे गर्म और सूखा समय होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान सीधी धूप में सतह का तापमान 70 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो काफी खतरनाक है।
मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड प्रिवेंशन (MoHAP) ने लोगों की सुरक्षा के लिए ‘Beat the Heat’ कैंपेन चलाया है। अधिकारियों ने आम जनता और खासकर बाहर काम करने वाले मजदूरों के लिए कुछ जरूरी नियम जारी किए हैं ताकि वे हीट स्ट्रोक से बच सकें।
गर्मी से बचने के लिए जरूरी उपाय:
- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप में निकलने से बचें।
- खूब पानी पिएं, भले ही प्यास न लगी हो। खीरा, तरबूज और संतरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं।
- हल्के रंग के और ढीले कपड़े पहनें।
- बाहर निकलते समय SPF 30+ सनस्क्रीन, टोपी और चश्मे का इस्तेमाल करें।
- घर के अंदर तापमान 23-25 डिग्री के बीच रखें और पर्दों का इस्तेमाल करें।
- बच्चों या पालतू जानवरों को कभी भी कार में अकेला न छोड़ें।
डॉ. अहमद हबीब ने बताया कि गर्मी के दूसरे हिस्से में उमस बढ़ जाती है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होती है। वहीं, NCM ने चेतावनी दी है कि El Niño के प्रभाव के कारण तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। हालांकि, मंगलवार से मौसम में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है।