Typhoon Bavi का कहर, China में 9 लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, Taiwan और Japan में भी भारी तबाही

World : चीन, ताइवान और जापान में तूफान Bavi ने भारी तबाही मचाई है। चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस तूफान की वजह से अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान की वजह से ताइवान और जापान मे

World : चीन, ताइवान और जापान में तूफान Bavi ने भारी तबाही मचाई है। चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहे इस तूफान की वजह से अब तक 9 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इस तूफान की वजह से ताइवान और जापान में तेज हवाएं, बाढ़ और बिजली गुल होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आई हैं।

चीन के नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर (NMC) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो वहां की चेतावनी प्रणाली में दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट माना जाता है। NMC के मुताबिक Bavi तेजी से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और झेजियांग और फुजियान प्रांतों के तटों के करीब पहुंच रहा है। वेनझोऊ के अधिकारियों ने कहा है कि नुकसान को कम करने के लिए सभी जरूरी संसाधनों को लगा दिया गया है। झेजियांग प्रांत में 17 से 18 लाख और फुजियान में 1 लाख से ज्यादा लोगों को निकाला गया है, जबकि शंघाई में करीब 34 हजार लोगों को हाई-रिस्क इलाकों से हटाया गया है।

ताइवान में भी हालात काफी खराब रहे। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) ने बताया कि तूफान की रफ्तार 137 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही और झोंके 173 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चले। यहां करीब 14 हजार लोगों को पहाड़ी इलाकों से निकाला गया और 87 लोगों के घायल होने की खबर है। तूफान की वजह से ताइवान का मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग बंद हो गया, जहां 920 इंटरनेशनल और सभी 282 डोमेस्टिक फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। करीब 1.7 लाख घरों की बिजली कट गई और स्कूलों व ऑफिसों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

जापान के ओकिनावा प्रान्त और साकिशिमा द्वीप समूह में भी तूफान Bavi ने भारी असर डाला। जापान के मौसम विभाग ने घरों को नुकसान पहुंचाने वाली तेज हवाओं और तटीय इलाकों में बाढ़ की चेतावनी दी थी। यहां 18 हजार से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई और दर्जनों फ्लाइट्स रद्द होने से हजारों यात्री परेशान हुए। वहीं फिलीपींस में हालांकि तूफान जमीन से नहीं टकराया, लेकिन इसके प्रभाव से हुई भारी बारिश के कारण 17 लोगों की जान चली गई।