Japan और Taiwan में Typhoon Bavi का कहर, भारी बारिश और तूफान से अलर्ट, कई उड़ानें रद्द

World: जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों और ताइवान में शक्तिशाली तूफान Bavi के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। इस तूफान की वजह से तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। प्रशासन ने लोगों

World: जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों और ताइवान में शक्तिशाली तूफान Bavi के कारण हालात गंभीर हो गए हैं। इस तूफान की वजह से तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित रहने और जरूरी सामान जमा करने की सलाह दी है।

जापान मौसम विभाग ने ओकिनावा के साकिशिमा द्वीपों, विशेषकर इशिगाकी और मियाको में हाई अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार 10 जुलाई और शनिवार 11 जुलाई को यहां बहुत तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बताया गया है कि शनिवार को हवा की रफ्तार 252 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और 24 घंटे में 300 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर Japan Airlines और All Nippon Airways ने कई उड़ानें रद्द कर दी हैं और कई बीच और फेरी टर्मिनल बंद कर दिए गए हैं।

ताइवान में भी इस तूफान का बड़ा असर दिख रहा है। वहां के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, 1987 के बाद यह सबसे बड़ा तूफान हो सकता है। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने लोगों से जरूरी सामान तैयार रखने को कहा है। तूफान की वजह से ताइवान के वित्तीय बाजार शुक्रवार को बंद रहे और TSMC ने अपने जून महीने के सेल्स डेटा की घोषणा सोमवार तक के लिए टाल दी है। ताइवान में अब तक 1,000 से ज्यादा लोगों को पहाड़ी इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है और करीब 29,000 सैन्यकर्मी मदद के लिए तैयार हैं।

चीन के फुजियान प्रांत में भी शनिवार शाम तक इस तूफान के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए वहां के नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट चीन में चेतावनी का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर माना जाता है।