East Asia में Typhoon Bavi का कहर, China में 18 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर, Philippines में 19 की मौत

World : पूर्वी एशिया में आया शक्तिशाली तूफान Bavi भारी तबाही मचा रहा है। इस तूफान की वजह से चीन में करीब 18 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। फिलीपींस में इस आपदा ने अब तक 19 लोगों की जान ले ली है, जबकि ताइवान

World : पूर्वी एशिया में आया शक्तिशाली तूफान Bavi भारी तबाही मचा रहा है। इस तूफान की वजह से चीन में करीब 18 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। फिलीपींस में इस आपदा ने अब तक 19 लोगों की जान ले ली है, जबकि ताइवान और जापान में भी हालात काफी खराब हैं।

चीन के नेशनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर के मुताबिक, तूफान Bavi की रफ्तार 144 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई है। चीन के झेजियांग प्रांत से 17 लाख और फुजियान प्रांत से 1 लाख से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। शंघाई में प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे मेट्रो की रफ्तार कम कर दी गई है और फेरी सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उम्मीद है कि यह तूफान 12 जुलाई की सुबह चीन के वेनझोऊ इलाके में दस्तक देगा।

ताइवान में हालात यह हैं कि सरकार ने पहाड़ी इलाकों से 14 हजार लोगों को हटाया है। वहां के मौसम विभाग ने इसे 1987 के बाद का सबसे बड़ा तूफान बताया है। ताइवान में करीब 1200 फ्लाइट्स रद्द हुई हैं और स्कूल-दफ्तर बंद रखे गए हैं। यहां अब तक 87 लोग घायल हुए हैं।

जापान के ओकिनावा और साकिशिमा द्वीप समूह में भी भारी बारिश और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां करीब 83 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और कई फ्लाइट्स और फेरी सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं फिलीपींस में भारी बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों में हाई अलर्ट जारी रखा है।