Mumbai में पहुंचे Tom Holland, फिल्म The Odyssey के प्रीमियर के लिए ताज महल पैलेस होटल में किया चेक-इन
Maharashtra: हॉलीवुड स्टार Tom Holland मुंबई पहुंच चुके हैं। वह क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के इंडिया प्रीमियर के लिए शहर आए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे मुंबई के मशहूर ताज महल
Maharashtra: हॉलीवुड स्टार Tom Holland मुंबई पहुंच चुके हैं। वह क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के इंडिया प्रीमियर के लिए शहर आए हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह सीधे मुंबई के मशहूर ताज महल पैलेस होटल गए, जहां उन्होंने चेक-इन किया और फोटोग्राफर्स से मुलाकात की।
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने मुंबई को इस फिल्म के आधिकारिक प्रीमियर के लिए चुना है। लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों के साथ अब भारत में भी इस फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर होगा। यह पहली बार है जब क्रिस्टोफर नोलन की किसी फिल्म का ऑफिशियल प्रीमियर भारत में आयोजित किया जा रहा है। डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और एम्मा थॉमस भी होटल पहुंच चुके हैं।
फिल्म ‘The Odyssey’ का इंडिया प्रीमियर 10 और 11 जुलाई 2026 को मुंबई में होगा, जबकि पूरी दुनिया में यह फिल्म 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड ‘टेलेमैकस’ का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ मैट डेमन, एनी हैथवे, ज़ेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज़ थेरॉन जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे।
होटल के सबसे महंगे ‘टाटा सुइट’ की चर्चा भी काफी हो रही है। यह सुइट 5,000 स्क्वायर फीट से ज्यादा बड़ा है और यहां से अरब सागर और गेटवे ऑफ इंडिया का शानदार नजारा दिखता है। इस सुइट में प्राइवेट जिम, स्पा, सॉना और 24 घंटे बटलर सर्विस जैसी सुविधाएं मिलती हैं। बताया जाता है कि इस सुइट की एक रात की कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है।