Mumbai में पहुंचे ‘Spiderman’ Tom Holland और Christopher Nolan, ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए जुटे दिग्गज

Maharashtra: मुंबई में हॉलीवुड का जलवा देखने को मिल रहा है। मशहूर फिल्म मेकर Christopher Nolan अपनी आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए अपनी पत्नी Emma Thomas, एक्टर Matt Damon और Tom Holland के सा

Maharashtra: मुंबई में हॉलीवुड का जलवा देखने को मिल रहा है। मशहूर फिल्म मेकर Christopher Nolan अपनी आने वाली फिल्म ‘The Odyssey’ के प्रमोशन के लिए अपनी पत्नी Emma Thomas, एक्टर Matt Damon और Tom Holland के साथ मुंबई पहुंचे हैं। यह दौरा 10 और 11 जुलाई 2026 को तय किया गया है, जिससे शहर के सिनेमा प्रेमियों में भारी उत्साह है।

Universal Pictures International ने आधिकारिक तौर पर मुंबई को दुनिया के उन चार बड़े शहरों में चुना है जहां इस फिल्म का प्रीमियर होगा। बाकी तीन शहर लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क हैं। भारत में पहली बार Christopher Nolan की किसी फिल्म का ऑफिशियल प्रीमियर हो रहा है, जिसे फिल्म जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

यह खास इवेंट मुंबई के Phoenix Palladium Mall स्थित PVR Icon IMAX में आयोजित किया जाएगा। फिल्म ‘The Odyssey’ प्राचीन ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है, जिसमें Matt Damon ने ओडिसियस और Tom Holland ने उनके बेटे टेलीमैकस का किरदार निभाया है। फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में 17 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा।