TMKOC एक्टर बनने के लिए MP का लड़का 900 KM दूर पहुंचा मुंबई, प्रोड्यूसर Asit Kumarr Modi ने दिया युवाओं को संदेश

MP/Maharashtra: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला एक 16 साल का लड़का अभिनेता बनने के सपने लेकर करीब 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंच गया। यह किशोर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में काम करना चाहता था। पुलिस न

MP/Maharashtra: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का रहने वाला एक 16 साल का लड़का अभिनेता बनने के सपने लेकर करीब 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंच गया। यह किशोर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में काम करना चाहता था। पुलिस ने उसे फिल्म सिटी के पास घूमते हुए पाया और सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के मुताबिक, यह लड़का 6 अगस्त 2026 की दोपहर को स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था। वह अगले दिन यानी 7 अगस्त को मुंबई के गोरेगांव पहुंच गया। परिवार ने गुरुवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुंबई की आरे पुलिस ने लड़के को खोज निकाला और पूछताछ के बाद उसके परिवार से संपर्क किया। लड़के के पिता उसे वापस घर ले जाने के लिए मुंबई जा रहे हैं।

इस घटना के बाद शो के निर्माता Asit Kumarr Modi ने युवाओं के लिए एक जरूरी संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि बड़े सपने देखना और जुनून का पीछा करना अच्छी बात है, लेकिन सपनों की ओर जाने वाला रास्ता भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अपनी शिक्षा, सुरक्षा और माता-पिता के भरोसे को सबसे ऊपर रखें।

Asit Kumarr Modi ने साफ किया कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं जिससे आप जोखिम में पड़ जाएं या आपका परिवार परेशान हो। उन्होंने बताया कि शो में शामिल होने के लिए सही और जिम्मेदार तरीका अपनाना चाहिए। इच्छुक कलाकारों को अपने माता-पिता और अभिभावकों की जानकारी के साथ आधिकारिक कास्टिंग टीम के जरिए संपर्क करना चाहिए।