Lucknow के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में निकली तिरंगा यात्रा, NSS वॉलंटियर्स ने लिया हिस्सा

Lucknow: लखनऊ के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार शाम को देशभक्ति का माहौल दिखा। यहाँ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और वॉलंटियर्स शामिल हुए। इस

Lucknow: लखनऊ के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार शाम को देशभक्ति का माहौल दिखा। यहाँ राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और वॉलंटियर्स शामिल हुए।

इस यात्रा की शुरुआत परिसर निदेशक प्रो. सर्वनारायण झा ने हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और सम्मान व्यक्त करने का एक जरिया है।

यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के हिस्से के रूप में किया गया। NSS के दिशा-निर्देशों के अनुसार, देश में 9 से 17 अगस्त 2026 तक इस अभियान को चलाया जा रहा है, ताकि लोगों में राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाया जा सके।