Thane में जलभराव के बीच करंट से दो की मौत, Mumbra की किशोरी और Dombivli की महिला की गई जान

Maharashtra/Thane: ठाणे जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से एक 17 साल की किशोरी और एक 42 साल की महिला की मौत हो गई। ये दोनों हादसे बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी में करंट उतरने की वजह से हुए। मुंब्रा

Maharashtra/Thane: ठाणे जिले में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से एक 17 साल की किशोरी और एक 42 साल की महिला की मौत हो गई। ये दोनों हादसे बारिश के कारण सड़कों पर भरे पानी में करंट उतरने की वजह से हुए। मुंब्रा और डोंबिवली के निवासी ये लोग अपने घर के पास ही पानी में उतरे थे, जहाँ उन्हें बिजली के खुले तारों की चपेट में आने से जान गंवानी पड़ी।

मुंब्रा की घटना में 17 साल की आलिया मोहम्मद साजिद चंदिवला की मौत हुई। यह हादसा बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुआ। आलिया के पिता मोहम्मद साजिद ने Torrent Power Limited के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पिता का कहना है कि उन्होंने 15 जून को कंपनी के व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर वोल्टेज कम-ज्यादा होने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में खुले तारों और खराब केबलों की शिकायत की थी। मुंब्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं Torrent Power के अधिकारी ने कहा कि वे इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय कॉर्पोरेटर शोएब डोंगरे ने प्रशासन से बिजली के बुनियादी ढांचे की पूरी जांच करने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

दूसरी घटना डोंबिवली की है, जहाँ 42 साल की शशि राहुल चक्र की करंट लगने से मौत हो गई। तिलकनगर पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है और बिजली लाइनों के रखरखाव में लापरवाही की जांच कर रही है। स्थानीय निवासियों ने MSEDCL पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि अगर गिरे हुए बिजली के तारों को समय पर हटा दिया जाता या बिजली काट दी जाती, तो इस हादसे को रोका जा सकता था। इस बीच, सीनियर इंस्पेक्टर पंकज भालेराव ने रिश्वत मांगने के आरोपों को गलत बताया और साफ किया कि परिवार को केवल मोर्चुअरी स्टोरेज की निर्धारित फीस के बारे में बताया गया था।