Thane में 7 साल के बच्चे की सूझबूझ से बची जान, Kalwa creek में डूब रहे व्यक्ति को बचाया
Maharashtra/Thane: ठाणे के कलवा क्रीक में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक 7 साल के बच्चे की सतर्कता की वजह से 30 साल के एक व्यक्ति की जान बच गई। बच्चे ने पानी में संघर्ष कर रहे व्यक्ति को देखा और तुर
Maharashtra/Thane: ठाणे के कलवा क्रीक में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ एक 7 साल के बच्चे की सतर्कता की वजह से 30 साल के एक व्यक्ति की जान बच गई। बच्चे ने पानी में संघर्ष कर रहे व्यक्ति को देखा और तुरंत पास खड़े ट्रैफिक पुलिस और वहां से गुजर रहे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को खबर दी, जिसके बाद तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
यह घटना 16 जून 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे की है। नए कलवा ब्रिज के नीचे रहने वाले वरुण निकते नाम के बच्चे ने डूबते हुए व्यक्ति को देखा और शोर मचाकर अधिकारियों को अलर्ट किया। रबोडी ट्रैफिक डिवीजन के पुलिस इंस्पेक्टर युवराज सरनोबत ने बताया कि वरुण उनके स्टाफ को पहले से जानता है, इसलिए उसकी सूचना मिलते ही टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई की।
रेस्क्यू ऑपरेशन में रबोडी ट्रैफिक पुलिस के संग्राम सोनवणे, कैलास पाटिल, पाल्वे और महेंद्र पाटिल के साथ ठाणे फायर ब्रिगेड के स्टेशन ऑफिसर संदीप कदम और ड्राइवर गणेश गवारी ने हिस्सा लिया। फायर ब्रिगेड के जवान तुरंत पानी में कूदे और डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला। इस दौरान रीजनल डिजास्टर मैनेजमेंट सेल (RDMC) की टीम भी इमरजेंसी पिकअप व्हीकल के साथ मौके पर पहुंची।
बचाए गए व्यक्ति की पहचान नौशाद मेहरूम के रूप में हुई है। मौके पर शुरुआती जांच में वह मानसिक रूप से अस्थिर नजर आया। पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को लगभग 15 मिनट के अंदर पूरा कर लिया गया। बचाव के बाद नौशाद मेहरूम को आगे की देखभाल और जरूरी कार्रवाई के लिए ठाणे नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह पूरी घटना साकेत रोड पर साकेत पुलिस चौकी के ठीक सामने कलवा क्रीक में हुई।