Telangana के Jawaharnagar में किराये के विवाद पर शख्स को कहा ‘पाकिस्तानी’, पुलिस ने करवाई माफी
Telangana: जवाहरनगर के LakeView Apartments में किराये के विवाद के दौरान एक 26 साल के युवक को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव क
Telangana: जवाहरनगर के LakeView Apartments में किराये के विवाद के दौरान एक 26 साल के युवक को ‘पाकिस्तानी’ कह दिया गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। अब पुलिस की दखल के बाद सोसाइटी के लोगों ने उस युवक से माफी मांगी है।
यह पूरा विवाद गुरुवार रात को शुरू हुआ। मामला मुख्य रूप से बकाया किराये, मेंटेनेंस चार्ज और एक पालतू बिल्ली को लेकर था। बहस के दौरान कुछ निवासियों ने युवक के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और उसे ‘पाकिस्तानी’ कह दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई।
Inspector Saidulu ने बताया कि मामले को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। विवाद में शामिल परिवार अब अपार्टमेंट सोसाइटी के सभी नियमों और कायदों को मानने के लिए तैयार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है क्योंकि दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए थे और निवासियों ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है।