Tata Power का महाराष्ट्र में नया विंड प्रोजेक्ट शुरू, मुंबई के 8 लाख ग्राहकों को मिलेगी क्लीन एनर्जी

Maharashtra/Dharashiv : टाटा पावर की सहायक कंपनी Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL) ने महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में अपना 100.8 MW का जेवाली विंड प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली

Maharashtra/Dharashiv : टाटा पावर की सहायक कंपनी Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL) ने महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में अपना 100.8 MW का जेवाली विंड प्रोजेक्ट शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाली बिजली मुंबई के करीब 8 लाख बिजली उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी। यह कदम मुंबई शहर और उपनगरों में स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

इस प्रोजेक्ट में 28 आधुनिक विंड टर्बाइन जनरेटर लगाए गए हैं, जो हवा की मदद से बिजली बनाएंगे। कंपनी का लक्ष्य साल 2045 तक पूरी तरह से क्लीन एनर्जी जनरेशन हासिल करना है। इस प्लांट से हर साल लगभग 299 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है, जिससे पर्यावरण को फायदा होगा और सालाना करीब 245 मिलियन किलो CO₂ उत्सर्जन कम होगा।

इस नए प्रोजेक्ट के बाद TPREL का विंड एनर्जी पोर्टफोलियो अब 3.9 GW से ज्यादा हो गया है। कंपनी की कुल रिन्यूएबल यूटिलिटी क्षमता 11.6 GW तक पहुंच गई है, जिसमें से 6.7 GW क्षमता वाले प्लांट फिलहाल चालू हालत में हैं।

जहां तक शेयर बाजार की बात है, Tata Power Company Ltd. (TATAPOWER) के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। नीचे दी गई टेबल में टारगेट प्राइस और रेटिंग की जानकारी दी गई है:

एनालिस्ट/संस्था रेटिंग टारगेट प्राइस (₹)
Bernstein SocGen Group Buy 432.50 (Avg)
ICICI Securities Buy 432.50 (Avg)
Prabhudas Lilladher Hold 310.00 – 525.00 (Range)
Kotak Sell 310.00 – 525.00 (Range)

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस शेयर का औसत टारगेट प्राइस ₹432.50 है, जो मौजूदा कीमत ₹375.20 से लगभग 15.27% की बढ़त का संकेत देता है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.