Sultanpur में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

Sultanpur: लखनऊ-बलिया हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें मां और बेटे की जान चली गई। यह घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल क

Sultanpur: लखनऊ-बलिया हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें मां और बेटे की जान चली गई। यह घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 30 साल के अमर बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 55 वर्षीय मां ममता देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, अमर बहादुर चंडीगढ़ में फर्नीचर का काम करते थे और महज तीन दिन पहले ही अपने घर लौटे थे। उनके परिवार में पत्नी अर्चना और डेढ़ साल का बेटा अयांश है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना करने वाली पिकअप जौनपुर से सब्जी पहुंचाकर वापस लौट रही थी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मोतिगरपुर एसओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिकअप की तलाश की जा रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।