Sultanpur में नहर से मिला मानव कंकाल, 18 जून से लापता Lucknow के युवक की हुई पहचान

Sultanpur: सुल्तानपुर की एक नहर से शनिवार शाम को मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इस कंकाल की पहचान लखनऊ के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में की है, जो बीते 18 जून से लापता था। पुलिस अब इस मामले में आग

Sultanpur: सुल्तानपुर की एक नहर से शनिवार शाम को मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इस कंकाल की पहचान लखनऊ के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में की है, जो बीते 18 जून से लापता था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दीपक सिंह के पिता राम कृष्ण सिंह ने 24 जून 2026 को बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही 1 जुलाई को मोहनलालगंज के विशाल रावत और गोसाईंगंज के कृष्णा रावत को गिरफ्तार कर लिया था। इन दोनों पर अपहरण और सबूत मिटाने के आरोप लगाए गए थे।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 18 जून की रात को एक विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पहाड़नगर के रहने वाले गोलू के साथ मिलकर दीपक की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। शव की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लखनऊ, रायबरेली, अमेठी और बाराबंकी के रास्ते शारदा नहर में खोजबीन कर रही थीं। 9 जुलाई को SDRF और पुलिस ने पूरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन शनिवार को जाकर कंकाल बरामद हुआ।

एडीसीपी दक्षिणी रैलापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि अपहरण और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका था। शव न मिलने की वजह से अब तक हत्या की धाराएं नहीं जोड़ी गई थीं, लेकिन अब पहचान होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह और एसडीआरएफ की टीम शामिल रही।