Sri Lanka की जेल में खूनी संघर्ष, 25 लोगों की मौत और 100 घायल
World : श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भीषण हिंसा हुई है। इस खूनी संघर्ष में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। यह घटना देश के हालिया इतिहास की सबसे भयानक जेल
World : श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच भीषण हिंसा हुई है। इस खूनी संघर्ष में अब तक कम से कम 25 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। यह घटना देश के हालिया इतिहास की सबसे भयानक जेल हिंसा में से एक मानी जा रही है।
यह हिंसा रविवार, 5 जुलाई 2026 को शुरू हुई और सोमवार, 6 जुलाई तक जारी रही। शुरुआती जांच में पता चला है कि जेल के अंदर ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक गिरोह और उनका विरोध करने वाले दूसरे गुट के बीच झगड़ा हुआ था। इस लड़ाई में कैदियों के साथ-साथ 5 जेल अधिकारी भी मारे गए हैं।
हालात को काबू करने के लिए पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ दंगा नियंत्रण यूनिट को तैनात किया गया। जब कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच दोबारा तनाव बढ़ा, तो पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए फायरिंग भी की। स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए तीन कैदियों को पल्लनसेना जेल कैंप भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता चंदना हेराथ ने मौतों की पुष्टि की है, जबकि नेगोम्बो अस्पताल के डायरेक्टर पुष्पा गमलथ ने बताया कि 100 से ज्यादा घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। न्याय मंत्री हर्षना नानयक्करा ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल जेल विभाग के कमिश्नर जनरल, पुलिस और मजिस्ट्रेट तीनों स्तरों पर अलग-अलग जांच चल रही है। सुरक्षा के लिए सेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।