UP: सपा नेता राजेंद्र चौधरी को आया हार्ट अटैक, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

UP/Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल

UP/Lucknow: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

अस्पताल के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता ने बताया कि जब राजेंद्र चौधरी को सिविल अस्पताल लाया गया तब वे बेहोश थे और उनकी हृदय गति नहीं मिल रही थी। डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें कार्डियक मसाज दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे किए गए ईसीजी में सुधार के संकेत मिले, जिसके बाद उन्हें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) सिस्टम के जरिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक अस्पताल पहुंचे। अखिलेश यादव ने बताया कि शुरुआती ईसीजी में सुधार दिखा है और उनकी एंजियोग्राफी भी कराई गई है। वहीं ब्रजेश पाठक ने पुष्टि की कि लोहिया अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों से सलाह ली गई है और स्थिति पूरी तरह स्थिर होने पर उन्हें विशेष इलाज के लिए वहां शिफ्ट किया जाएगा।

राजेंद्र चौधरी समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य हैं। लोहिया अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. भुवन चंद्र तिवारी की टीम भी इस मामले में समन्वय कर रही है ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके।