South Delhi में बड़ी चोरी, बेडरूम में बंद कर 1.15 करोड़ के गहने उड़ाए, ‘कच्चा बनियान’ गैंग का शक
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 1.15 करोड़ रुपये के हीरे के गहने और नकदी पार कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर के माल
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 1.15 करोड़ रुपये के हीरे के गहने और नकदी पार कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर के मालिक और उनकी पत्नी को उनके ही बेडरूम में बंद कर दिया था ताकि वे बाहर न आ सकें।
यह घटना 19 जून 2026 को वसंत कुंज के डी ब्लॉक में हुई। 54 साल के अमिताभ प्रसाद और उनकी पत्नी उस समय बेडरूम में बंद थे जब चोरों ने घर में धावा बोला। चोरों ने वहां से हीरे के जेवर और 50,000 रुपये कैश चुरा लिया, जिसकी कुल कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को मिली CCTV फुटेज में चार लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुसते दिख रहे हैं। घर के अंदर दो आदमी बिना शर्ट के और पैंट पहने नजर आए। इस तरीके को देखकर पुलिस को ‘कच्चा बनियान’ गैंग का शक है, क्योंकि यह गैंग अक्सर लोगों को कमरे में बंद कर चोरी करता है। हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी यह पक्का नहीं है कि यह उसी गैंग का काम है, क्योंकि फुटेज में आरोपी लंबी पैंट पहने हुए थे।
पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन घटना के करीब दो हफ्ते बाद भी अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी तरह की एक और चोरी 1 मई 2026 को सर्वोदय एन्क्लेव में हुई थी, जहां एक बिजनेसमैन प्रवीन कुमार के घर से नकदी और चांदी के बर्तन चोरी हुए थे। उस मामले में AATS साउथ टीम ने मध्य प्रदेश के रहने वाले छह गैंग सदस्यों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से तीन मुठभेड़ के बाद पकड़े गए थे।