South Delhi में मामूली विवाद के बाद शख्स की हत्या, बेल्ट से गला घोंटा; आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल बस स्टैंड के पास एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक शख्स की कथित तौर पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह घटना 23 जुलाई 2026 की रात को हुई, जिसमें मरने वाला व्यक्

Delhi: दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल बस स्टैंड के पास एक मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक शख्स की कथित तौर पर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह घटना 23 जुलाई 2026 की रात को हुई, जिसमें मरने वाला व्यक्ति बिहार का रहने वाला एक रेहड़ी-पटरी विक्रेता था।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिले का रहने वाला था। मनोज पिछले करीब 20 सालों से सफदरजंग हॉस्पिटल के पास कपड़े बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। वह अपनी पत्नी और चार बच्चों का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड पर मनोज और आरोपी लोकेश के बीच अचानक कुछ बात को लेकर विवाद हो गया। यह मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि लोकेश ने मनोज का गला बेल्ट से घोंट दिया। घायल मनोज को तुरंत सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी लोकेश को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी लोकेश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के तैमूर नगर का निवासी है। हौज खास पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।