Delhi के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग
Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। 20 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 18 जुलाई को सुबह करीब 7:40
Delhi: सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है। 20 दिनों से भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनकी सेहत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 18 जुलाई को सुबह करीब 7:40 बजे अस्पताल लाया गया। अब इस मामले में उनकी पत्नी ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोनम वांगचुक की पत्नी Geethanjali J. Angmo ने सफदरजंग अस्पताल के प्रशासन को पत्र लिखकर उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन उन्हें मेडिकल रिपोर्ट नहीं दे रहा है और डॉक्टरों को उनसे मिलने से रोका जा रहा है। गीतांजलि ने विशेष रूप से पोटैशियम लेवल के 4.3 से गिरकर 2.9 होने पर चिंता जताई है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया है कि परिवार और निगरानी करने वाले डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें कोई दवा या लिक्विड न दिया जाए।
दूसरी तरफ, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट Dr. Charu Bamba ने बताया कि सोनम वांगचुक होश में हैं, लेकिन शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन है। लंबे उपवास की वजह से वे कमजोर हो गए हैं, इसलिए उनकी हालत स्थिर रखने के लिए लगातार निगरानी की जरूरत है। उनकी देखभाल के लिए दो डॉक्टरों और दो पैरामेडिक्स की एक विशेष टीम लगाई गई है।
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जंतर-मंतर पर काफी हंगामा और धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने वहां मौजूद अन्य प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और जगह खाली करने की अपील की। वहीं, इस कार्रवाई के विरोध में Cockroach Janata Party के संस्थापक Abhijit Dipke ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है और 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।
बता दें कि 16 जुलाई को Delhi High Court ने भी सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताई थी और निर्देश दिया था कि सरकारी डॉक्टर उनकी रोज जांच करें और जान बचाने के लिए जरूरी इलाज करें।