Mumbai में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी, बॉयफ्रेंड के गांव में मांग रहे थे अंतिम संस्कार की जिद
Maharashtra/Mumbai : मुंबई में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने बॉयफ्रेंड की शादी तय होने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अडगाल्ला कीर्ति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने
Maharashtra/Mumbai : मुंबई में रहने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने बॉयफ्रेंड की शादी तय होने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अडगाल्ला कीर्ति के रूप में हुई है, जो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की रहने वाली थी। कीर्ति ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपनी अंतिम इच्छाएं लिखी थीं।
जानकारी के मुताबिक, कीर्ति मुंबई के एक पीजी हॉस्टल में रहती थी और 14 जुलाई 2026 को उसने अपनी जान दे दी। उसके सुसाइड नोट में लिखा था कि उसके शरीर का अंतिम संस्कार उसके बॉयफ्रेंड के गांव में किया जाए और उसके शरीर पर मंगलसूत्र या थाली बांधी जाए।
कीर्ति के परिवार का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड साई सुमनथ, जो कतर या दुबई में हार्डवेयर इंजीनियर है, उसने 8 साल के रिश्ते के बाद शादी से इनकार कर दिया। इसी वजह से कीर्ति गहरे तनाव में थी। कीर्ति के परिजन उसका शव मुंबई से लेकर उसके बॉयफ्रेंड के गांव पोंडुरु (प्रकासम जिला) पहुंचे। वहां परिवार ने साई के घर के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि उसकी आखिरी इच्छा पूरी की जाए।
इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब पता चला कि साई का परिवार घर में ताला लगाकर कहीं और चला गया था। गुस्से में आए परिजनों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और बीच-बचाव किया।
तंगटुरु पुलिस स्टेशन के एसआई फणी भूषण ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच काफी विवाद हुआ, लेकिन बाद में साई के परिवार ने पोंडुरु गांव में ही अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और तंगटुरु पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।