UP के सीतापुर में कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 3 युवक गंभीर घायल, एक लखनऊ रेफर

सीतापुर: जिले के रेउसा-बिसवां मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी

सीतापुर: जिले के रेउसा-बिसवां मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीनों युवकों की हालत काफी नाजुक हो गई। घायलों में से एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं, इस हादसे में बाइक सवार किस्मत वाले रहे और वे बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना गुरुवार देर रात की है, जिसकी जानकारी 19 जून को सामने आई।