MP के सिहोरा में मोहर्रम से पहले पुलिस और RAF का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी

MP/Sihora : मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सिहोरा में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने फ्लैग मार्च किया है। प्रशासन ने इस दौरान आम जनता से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और

MP/Sihora : मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सिहोरा में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने फ्लैग मार्च किया है। प्रशासन ने इस दौरान आम जनता से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इलाके में शांति भंग करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने को कहा है।

प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रहा है ताकि कोई भी भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करके माहौल न बिगाड़े। सिहोरा में मोहर्रम के दौरान ताजिया और सवारियों की व्यवस्था के लिए एसडीएम सृष्टि प्रजापति, एसडीओपी पारुल शर्मा और थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे समेत पूरी टीम तैनात रही ताकि जुलूस शांतिपूर्वक निकल सके।