Bihar: मोतिहारी में शेखपुरा के खिलाड़ियों का जलवा, ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते 18 पदक

Bihar/Sheikhpura: मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह प

Bihar/Sheikhpura: मोतिहारी में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 8 और 9 अगस्त 2026 को मोतिहारी के रघुनाथपुर बालगंगा स्थित आर्य विद्यापीठ स्कूल में आयोजित की गई थी।

शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीष कुमारी ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया था। इससे पहले 20 जुलाई 2026 को शेखपुरा के संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर में जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता हुई थी। उस इवेंट में करीब 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार और महिला शिक्षण केंद्र की निर्देशिका सिस्टर मैरी उदय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 11 कांस्य पदक जीते। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोच अभिजीत आनंद और गौरव कुमार की मुख्य भूमिका रही, जबकि अमर कुमार ने टेक्निकल ऑफिशियल के तौर पर जिम्मेदारी निभाई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय कोच और संघ के सह-सचिव विश्वजीत कुमार और कोषाध्यक्ष रमाशंकर भी मौजूद रहे।

इस सफलता पर सांसद प्रतिनिधि सचिन सौरव, प्रधानाध्यापिका राखी सिंह, शिक्षिका पार्वती कुमारी, पीईटी सभ्यता कुमारी और जिला खेल प्रभारी राकेश कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

खिलाड़ियों की सूची (चयनित 28 सदस्य)
समर्थ प्रसाद, अमरजीत कुमार, अभिजीत कुमार, आयुष राज, नित्या कुमारी, इशिका, आरोही सिंह, अनुष्का आजाद, अदिति गुप्ता, आयुषी सैनी, सौम्या राज, कनिका स्वास्ति, हिमांशु राज, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, मुन्ना कुमार, आदर्श कुमार, अभिराज नायक, समरजीत कुमार, रेवन्थराज मेहता, आर्यन कुमार, नीतिश कुमार, कृषिका राज, सृष्टि कुमारी, खुशबू कुमारी, स्वीटी कुमारी, निखिल कुमार, हर्षवर्धन