Sharjah में फर्जी ऐप से बैंक खाते खाली करने वाले 7 लोग गिरफ्तार, सरकारी अफसर बन कर करते थे ठगी
World : Sharjah Police ने एक बड़े साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों के फोन और बैंक खातों का रिमोट एक्सेस ले लेते थे और उनके पैसे चुरा लेते
World : Sharjah Police ने एक बड़े साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए लोगों के फोन और बैंक खातों का रिमोट एक्सेस ले लेते थे और उनके पैसे चुरा लेते थे। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक अरब निवासी ने ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।
Sharjah Police के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन एंड रिसर्च डायरेक्टरेट के डायरेक्टर ब्रिगेडियर डॉ. खलीफा बलहाई ने बताया कि आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताते थे। वे लोगों को झांसे में लेकर उनके फोन में रिमोट-कंट्रोल ऐप डाउनलोड करवाते थे। एक बार ऐप डाउनलोड होने के बाद, ठगों को फोन और बैंक अकाउंट का पूरा कंट्रोल मिल जाता था, जिससे वे आसानी से पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।
जांच में पता चला कि इस गिरोह में एशियाई देशों के सात लोग शामिल थे। ये लोग अपना पैसा छिपाने के लिए उन मासूम लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे, जिन्हें कमीशन या ट्रैवल टिकट का लालच देकर खाता खुलवाया गया था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई बैंक कार्ड, चेकबुक, पासपोर्ट और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे फोन, टैबलेट और कंप्यूटर जब्त किए हैं। इसके अलावा कुछ फर्जी कंपनियों के दस्तावेज और रसीदें भी मिली हैं।
सभी सात आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पब्लिक प्रोसिक्यूशन के हवाले कर दिया गया है। UAE साइबर सिक्योरिटी काउंसिल ने भी लोगों को चेतावनी दी है कि अनजान ऐप डाउनलोड न करें और किसी के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें। Sharjah Police ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वित्तीय लेनदेन से पहले व्यक्ति या संस्था की पहचान की अच्छी तरह जांच कर लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।